अयोध्या में गैंग रेप के आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

लखनऊ। वोट बैंक की राजनीति के चलते समाजवादी पार्टी के नेता और नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान के खिलाफ भले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव कोई एक्शन नहीं ले रहे हों, उनके अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद चुप्पी साधें हो लेकिन मोईद के खिलाफ योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई जारी है। अयोध्या के भदरसा में जिस स्थान पर तालाब की भूमि पर कब्जा कर सपा नेता ने अपनी बेकरी बनवाई है, वहां प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई करते हुए बेकरी को तोड़फोड़ दिया। इस दौरान कई अधिकारी पूराकलंदर थाने में डटे हुए रहे। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई से पहले शुक्रवार शाम को आरोपी सपा नेता मोईद खान की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश की थी। एसडीएम सोहावल अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है और बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के घर को भी ढहाया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बेकरी को सील किए जाने के बाद उसके भीतर मौजूद सभी सामान बाहर निकाले जा रहे हैं। यह बेकरी काफी बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनवाई गई है। इस भूखंड के एक हिस्से में बेकरी है। जबकि बड़े हिस्से में फसल बोई गई है। नगर पंचायत भदरसा के कर्मचारियों ने बेकरी के भीतर से सभी सामान बाहर निकाल कर रखा दिया। इससे पहले बेकरी ढहाने पहुंचा बुलडोजर कार्रवाई के दौरान तालाब किनारे की मिट्टी में धंस गया। ऐसे में कार्रवाई फिलहाल रुक गई है सिर्फ बेकरी की दीवार का एक हिस्सा ही ध्वस्त किया जा सका है। पुलिस अधिकारियों ने फिर दूसरा बुलडोजर मंगाया तब आगे की कार्रवाई शुरू हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×