अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान, BJP के पास सपा से बदला लेने का मौका?

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बहुप्रतीक्षित उपचुनाव दिल्ली चुनाव के साथ 5 फरवरी को होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। जून में फैजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक अवधेश प्रसाद के जीतने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। नवंबर में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। नवंबर में जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें मुजफ्फरनगर की सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, करहल, खैर, फूलपुर, गाजियाबाद, मंझवा और मीरापुर शामिल थे।

मिल्कीपुर उपचुनाव पहले नवंबर 2024 में नौ अन्य विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के साथ होना था। चुनाव आयोग ने अदालत में लंबित मामले के कारण मिल्कीपुर उपचुनाव स्थगित कर दिया था। समाजवादी पार्टी ने पहले ही मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया था। भाजपा ने छह मंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। मिल्कीपुर पर सभी की नजर है। यह अयोध्या की पास की सीट है। अवधेश प्रसाद बड़ा उलटफेर करते हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर जीत हासिल की था। इसी के अंतर्गत अयोध्या आता है जहां राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ था।

फिलहार मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा के प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम लगातार उसको लेकर मेहनत भी कर रही है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से बीजेपी उम्मीदवार गोरखनाथ प्रसाद से चुनाव हार गए. बाद में, गोरखनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान प्रसाद द्वारा दायर हलफनामे में विसंगतियों का आरोप लगाते हुए प्रसाद के चुनाव को चुनौती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×