नर्स से दुष्कर्म मामले में अस्पताल संचालक और भांजे पर मुकदमा हुआ दर्ज  

कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की नर्स ने अस्पताल संचालक और उसके भांजे पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, वह घाटमपुर स्थित श्री जी हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्य करती है। आरोप है कि 16 अगस्त को अस्पताल संचालक सत्यम सैनी ने इमरजेंसी डिलीवरी के बहाने उसे फोन कर बुलाया और कार से जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप है। विरोध करने पर उसे और उसके भाई हिमांशु को जान से मारने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद सत्यम सैनी और उसके भांजे ललित सैनी ने उसे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में बंधक बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।
शिकायत के अनुसार, 31 अगस्त को ललित सैनी पीड़िता को दोबारा जहानाबाद रोड स्थित एक होटल ले गया, यहां भी उसके साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप है। पीड़िता के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसे भी धमकी दी। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×