केंद्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण ने शेलकाल 500 और पैन डी दवाओं के नमूने नकली पाए

केंद्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले कैल्शियम सप्लीमेंट शेलकाल 500 और पैन डी समेत चार प्रकार की दवाओं के नमूने नकली पाए हैं, जबकि 49 प्रकार की दवाओं के नमूनों को ‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’ बताया गया है।

सितंबर माह में जारी की गई मासिक औषधि चेतावनी रिपोर्ट के तहत पैरासिटामोल, पैन डी, कैल्शियम और विटामिन डी-3 सप्लीमेंट्स, ऑक्सीटोसिन, मेट्रोनिडाजोल तथा फ्लूकोनाजोल सहित 49 दवाओं के नमूनों को ‘‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’’ होने के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

जिन दवाओं के ‘‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’’ होना सूचीबद्ध किया गया है वो अल्केम हेल्थ साइंस, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स, कैमिला फार्मास्यूटिकल्स, इनोवा कैप्टन, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स और इप्का लैबोरेटरीज जैसी कंपनियों द्वारा तैयार की गई हैं।

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा, ‘‘परीक्षण किए गए लगभग 3,000 नमूनों में से 49 दवाओं को वापस लेने को कहा गया, क्योंकि वे कम प्रभावकारी (एनएसक्यू) पाई गईं। कुल नमूनों में से लगभग 1.5 प्रतिशत दवाएं ही कम प्रभावकारी पाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×