टूटी सड़के, जल भराव के बीच जाम से जूझते रहे शहरवासी 

कानपुर। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जहां सामान्य जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है तो अब टूटी सडके, जल भराव, सडकों पर बडे-बडे गड्ढे और जाम की समस्या से प्रतिदिन शहरवासियों को जूझना पड रहा है। विभागीय अधिकारियों की सारी कवायद फेल हो चुकी है। दावें तो बहुत किए जाते है लेकिन अभी तक उन दावों का धरातर पर कोई असर दिखाई नही पड रहा है। आलम यह कि पूरे शहर की सडके क्षतिग्रस्त है। सडकों पर बडे-बडे गडढे हो गये है तो किनारों में जमा कीचड हादसे को दावत दे रहा है।
जन्माष्टमी के दिन भी पूरा शहर जाम से जूझता दिखाई दिया, लाल बंगला बजार, परेड, नई सडक, गोविन्द नगर, सीसामऊ, शिवाला, मेस्टन रोड आदि क्षेत्रों में जहां भीषण जाम लगा रहा तो वही यातायात पुलिसकर्मी कहीं भी नही दिखाई दिये। कारण यह कि सडक पर गडढे होने के कारण वाहनो की गति धीमी रहती है और सभी लोग गडढो से बचने का प्रयास करते है ऐसे में वाहनो की कतार लग जाती है।  रावतपुर रेलवे क्रासिंग पर काफी जाम लगा रहा। किदवईनगर-बाईपास रोड, श्यामनगर, रामादेवी से घण्टाघर जीटी रोड पर गडढो के कारण सारा दिन जाम की स्थित बनी रही। मुख्य चैराहो पर यातायाकर्मी और होमगार्ड आराम करते रहे और जनता जूझती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने में जुटे...मथुरा में बिना नाम लिए CM योगी का सपा पर हमला, बोले- इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×