- कटरी भूमि पर कब्जे को लेकर चल रही काफी समय से आपसी रंजिश
कानपुर। चुनावी रंजिश और कटरी की भूमि के कब्जे के विवाद और अपासी दबदबे को लेकर कई बार हुए विवाद के बाद आखिर एक व्यक्ति की जान चली गयी। एक युवक को उसके ही घर के दरवाजे पर गोली मारी गयी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गोली उसकी हडडी में जा फंसी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार चैबेपुर क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के कटीता पुरवा के रहने वाले गिरजाशंकर को उनके ही घर के दरवाजे पर गोली मार दी गयी। घायल अवस्था में गिरजाशंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा कराये गये पोस्टमार्टम के दौरान मृतक की रीढ की हडडी में फंसी गोली निकाली गयी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गिरजाश्ंाकर के परिवार के साथ ग्राम प्रधान व उनके साथियों से कई बाद कटरी की जमीन को कब्जाने को लेकर विवाद हो चुका है।
घटना के पहले गिरजाशंकर के बडे भाई को चाकू मारी गयी थी, जिसकी शिकायत थाने में गिरजाशंकर ने की थी और रात लगभग दस बजे गिरजाशंकर को भी उसके चैखट पर गोली मार दी गयी। मृतक के पिता शिवकुमार निषाद द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर रामकुमार निषाद, उनके पुत्र कुलदीप, सुरेन्द्र तथा ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबदी ने बताया कि तालाब में मछली पकडने का विवाद सामने आया है, जिसके बाद युवक को गोली मारी गयी है। तानाव को देखते हुए गांव में पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है तथा आगे की कार्यवाई की जा रही है।
