सीएम एकनाथ शिंदे ने युवाओं के लिए शुरू की लाडला भाई योजना

मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडला भाई योजना की शुरूआत की गई है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसी साल जुलाई के महीने में इस योजना की शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत हर महीने युवाओं को निश्चित राशि देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि इस योजना का लाभ पाने वाले युवाओं को कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी होगा। जिसके बाद ही यह राशि उनको दी जाएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस योजना की सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शुरू की गई इस भाई योजना के तहत 12वीं पास करने वाले युवाओं को हर महीने 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं डिप्लोमा कर रहे छात्रों को हर महीने 8 हजार रुपए महीने दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं को राज्य सरकार 10 हजार रुपए महीने देगी।

इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों को महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।

आवेदक की उम्र 18 साल से कम और 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

लाडला भाई योजना के लिए आवेदन को कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी फैक्ट्री में एक साल तक अप्रेंटिसशिप करना होगा।

बता दें कि लाडला भाई योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार के युवाओं को 6 महीने की इंटर्नशिप करने का भी मौका मिलेगा। जिससे कि उनको रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इंटर्नशिप के साथ योग्यता के आधार पर युवाओं को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×