कम्युनिटी साइंस कॉलेज द्वारा नारी शक्ति वंदन रैली का किया गया आयोजन

कानपुर। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कम्युनिटी साइंस कॉलेज द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय ने भी प्रतिभाग किया। यह रैली महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सीमा सोनकर के मार्गदर्शन में तथा डॉ. संघमित्रा मोहापात्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें डॉ. एकता शर्मा, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. संगीता गुप्ता सहित सभी प्राध्यापकगण एवं विभिन्न विभागों के टीचिंग एसोसिएट्स डॉ. सुमेधा चौधरी, डॉ. स्वप्निल सिंह, डॉ. ऐलेना तखेल्लंबम, डॉ. ऐश्वर्या सिंह और डॉ. जया वर्मा ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
रैली में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रभावशाली नारे लगाए, जिनमें “इस दुनिया की शान है नारी, जीवन का आधार है नारी”, “नारी का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारे विशेष रूप से गूंजे। रैली पूरे परिसर में निकाली गई, जिससे लोगों को महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। शिक्षकों, टीचिंग एसोसिएट्स और छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने रैली को सफल और प्रभावशाली बनाया। अंत में यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, एकता और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देकर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश', चिराग पासवान ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व वंदे मातरम् पर सवालों से घिरा | 'कांग्रेस अभी भी 1937 की...,' BJP ने 'वंदे मातरम्' के सम्मान के लिए पारित किया 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव ..... Boarding Pass पर 1 सितंबर से मुहर लगना बंद होगा, विदेश यात्रा बनेगी आसान | 'आंदोलन करें, लेकिन इस बार सलवार में नहीं...', बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण सिंह ने कसा तंज, योग गुरु को दे डाला सुझाव . Patna में Lok Bhavan मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े अभ्यर्थी, कई हिरासत में लिए गए | हैदराबाद में बड़ा हादसा: 7 मंजिल इमारत गिरने से 2 की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी ..... Akhilesh Yadav ने ठुकराई Bulletproof Jacket, बोले- मिली तो पत्रकारों को दे दूंगा
Advertisement ×