नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ बाधित

  • ट्रक चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा, डिवाइडर तोड दूसरी तरफ जाकर पलटा ट्रक
  • हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनएचएआई की टीम, घायल चालक को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
कानपुर। रविवार की देर रात सडक दुघर्टना में तेज रफ्तार चलते हुए ट्रक के चालक को झपकी आ गयी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड गया, जब तक चालक कुछ समझता ट्रक डिवाइडर तोडता हुआ सडके की दूसरी लेन में जाकर पलट गया। हादसे में चालक जहां जख्मी हो गया तो वहीं हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गये। हादवे में जाम लगने दशा हो गयी। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर एनएसएआई की टीम भी मौके पर पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार मरियानी नेशनल हाईवे के पास शिवराजपुर से बिल्हौर की तरफ जा रहे अपने ट्रक से ट्रक चालक थाना क्षेत्र शिवराजपुर निवासी नरेन्द्र सिंह को झपकी आ गयी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड गया और डिवाइडर तोडता हुए ट्रक दूसरी ओर जाकर पलट गया। मौके पर एकत्र ग्रामीणो ने हेल्पलाइन नम्बर पर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा यातायात सुचारू रूप में चलता रहे तत्काल ट्रक को सडक से हटवाया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय सडक के दूसरी ओर से कोई अन्य वाहन नही गुजर रहा था, अन्यथा हादसे की स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
FATF की ग्रे लिस्ट से बचने के लिए पाकिस्तान ने फिर रची साजिश, जैश सरगना मसूद अजहर का नाम वांछित आतंकियों की सूची में डाला ........ Devendra Fadnavis ने की गणेशोत्सव में कम प्रदूषण रखने की अपील | गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी दिल्ली, आया नगर में दिन दहाड़े जिम ट्रेनर की हत्या; दो शूटरों ने मारी 12 राउंड गोली, खोखे बरामद ... दिशा सालियान की मौत मामले में CBI की एंट्री! बॉम्बे HC के आदेश के बाद FIR | और कितना जलील होगा पाकिस्तान? एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, गूंजे 'चोर-चोर' के नारे | बड़ी बेटी के चरित्र पर शक, पाप धोने के लिए खाटू श्याम का दर्शन...जयपुर में पत्नी-3 बेटियों सहित 4 कत्ल करने वाला राहुल झा गिरफ्तार ..... Sonbhadra में ट्रक के गुप्त केबिन से 220 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×