डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर में ‘डिजिटल मार्केटिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय के तत्वावधान में प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) के अंतर्गत ‘डिजिटल मार्केटिंग’ पर एक सप्ताहीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डी.बी.एस. कॉलेज, कानपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 06 मार्च से 12 मार्च 2025 तक चलेगा।
इस कार्यशाला का आयोजन एक्सटेंशन यूनिट एफ.एफ.डी.सी., कानपुर एवं छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन (Tech Business Incubator) द्वारा किया जा रहा है। इसका उ‌द्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग, सोशल मीडिया प्रमोशन, ई-कॉमर्स रणनीतियाँ, एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यवसाय के विस्तार के आधुनिक तरीकों की जानकारी देना है।
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. इंद्राणी दुबे एवं डॉ. अनुपम दुबे ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से MSME से आये FFDC डॉ० भक्ति विजय शुक्ला और कानपुर विश्वविद्यालय से आये डॉ० अनिल त्रिपाठी जी द्वारा क्षेत्र, स्टार्टअप्स एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग के नवीनतम टूल्स और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा।
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल युग में व्यवसायों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। यह प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से परिचित कराएगा, बल्कि शिक्षकों के लिए भी डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इस कार्यशाला में डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे SEO (Search Engine Optimization) सोशल मीडिया मार्केटिंग कंटेंट मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग ई-कॉमर्स और ऑनलाइन बिजनेस मॉडल डिजिटल विज्ञापन (PPC, Google Ads, Facebook Ads) डाटा एनालिटिक्स और मार्केट रिसर्च पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण उन्हें डिजिटल युग में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×