कानपुर। होली के त्योहार को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)।। कानपुर नगर संजय प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिलावट के संदेह के आधार पर खोआ के कुल 14 नमूने संग्रहित एवं 610 किलो ग्राम लावारिस खोआ जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 219000 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा व डॉ. देवेंद्र सिंह आज़ाद द्वारा नष्ट कराया गया। मिश्रित दूध के कुल 5 नमूने, 1 घी का नमूना, 1 पनीर, 2 बेसन, 2 papad, 1 गुलाब जामुन मिक्स एवं 1 नमूना रिफाइंड सोयाबीन आयल को मिलाकर कुल 27 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किया गया।
