सडको पर उतर लोगों ने जलकल के खिलाफ  नारेबाजी कर किया हंगामा

कानपुर। होली का त्यौहार निकट है। नगर निगम शहर मे साफ-सफाई के लंबे चौडे दावे कर रहा है ।गोबिन्द नगर क्षेत्र के  ब्लाक-8 मे सीवर लाइन चौक होने से पूरा रास्ता बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि होली का त्यौहार ऐसी हालत में कैसे मना पाएंगे।लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर सीवर लाईन खोलने की मांग की। गोबिन्द नगर ब्लाक-8 मे इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है।ठेकेदार ने पुरानी ईटे उखाड दी है।इधर पिछले कई दिनो से ठेकेदार व मजदूर आधा अधूरा काम बीच मे ही छोडकर गायब हो गए है।ईटे उखडी होने से किसी तरह से लोग उक्त रास्ते से आ- जा रहे थे।परन्तु   नंदलाल चौराहा से ब्लाक -8 जाने वाली उक्त गली मे एक सप्ताह से सीवर लाइन चौक होने से आवागमन पूरी तरह से ठप है।
लोगों को काफी घूमकर आना जाना पड रहा है।मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ साथ सामने स्थित जलकल आफिस में भी शिकायत की गई फिर भी समस्या का निस्तारण नही किया गया।होली का त्यौहार बिल्कुल पास मे होने के कारण लोग रिश्तेदारों व मिलने जुलने वालों को लेकर  चिंतिंत है कि वे कैसे होली का त्यौहार मनाने एकदूसरे के घर पर आएंगे।जलकल व नगर निगम के इस रवैए से आक्रोशित मुहल्ले के लोगों का रविवार को धैर्य जवाब दे गया। लोगों ने हाथों मे नगर निगम व जलकल विभाग के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर बैनर लेकर गली पर खडे होकर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम व जलकल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा नेता प्रकाश वीर आर्य ने कहा कि पिछले एक माह से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है।शिकायत के बावजूद सीवर लाइन खोलने कोई आ नही रहा।ठेकेदार आधा काम छोडकर गायब है।लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।चेताया कि  जल्द ही समस्या का निराकरण नही किया गया तो नागरिक नंदलाल चौराहा जाम करने को बाध्य होंगे। धरना प्रदर्शन में प्रकाश वीर आर्य के अलावा सुनील दीक्षित, अंकुर खन्ना, शम्मी मल्होत्रा,रेखा खुशवानी, राहुल सिंह चौहान, सुरेश कुमार, शालू आर्य, गोरु मेहता, मंजू कठेरिया आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×