बिधनू में मिट्टी से ढका मिला शव… पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने पत्रकारों को बताया कि थाना बिधनू क्षेत्रान्तर्गत में एक नाबालिग युवती के गुम होने की सूचना पर 17 मार्च 2026 को परिजनों द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र में लगातार तलाश की जा रही थी। प्रातः परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि एक स्थान पर मिट्टी से ढका शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को निकलवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
प्रकरण में पूर्व में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत था। परिजनों द्वारा कुछ व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया गया है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस की टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार कार्यवाही कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×