पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का किया गया निरीक्षण

  • निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए
कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण किया गया। जिसमें झकरकट्टी बस अड्डा, टाटमिल चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, हैलट हॉस्पिटल मार्ग, गोल चौराहा आदि स्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान  झकरकट्टी बस स्टैंड के बाहर अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़ी परिवहन निगम की कुल 38 बसों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही की गई तथा संबंधित बस चालकों एवं परिचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए।
प्रमुख चौराहों पर यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग एवं जाम की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए,अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। पुलिस उपायुक्त द्वारा अस्पताल मार्ग पर एम्बुलेंस एवं आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×