गणेश महोत्सव: पटकापुर में गूंजे सुंदरकांड के पाठ, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पूजा पंडाल में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड के पाठ से हुई, जिसके बाद स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

​समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना ने बताया कि महोत्सव में पटकापुर के निवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर अपने उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। ​कार्यक्रम के अंत में श्री गणेश जी की महाआरती की गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

​इस दौरान समिति की उपाध्यक्ष गीता पांडे, संरक्षक कमल चंद बाजपेई व रमेश चंद बाजपेई, महामंत्री दीपक निगम, मंत्री पारसनाथ शुक्ला, मनीष अस्थाना, रानी त्रिवेदी तथा सदस्य विक्की जायसवाल, विजय निगम और ओमप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा अंजनी भक्त मंडल के विक्रम अवस्थी, मनोज उपाध्याय, राजकमल सिंह, सतीश चंद्र शर्मा सहित पटकापुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
2029 से पहले देश के कई राज्यों में लागू होगा UCC? अचानक देश में क्यों हुई चर्चा तेज, अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर ..... स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail | 'बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से समझौता नहीं...', भारत की सख्ती के बाद निकल गई Meta की हेकड़ी, बच्चों के यौन शोषण के मामलों की A To Z जानकारी देने पर सहमत | 'मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार...', बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर किया प्रहार, हरीश रावत के PA के घर ED के छापे पर कहा- अब चुप्पी क्यों साध रखी है | धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi .............. Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस
Advertisement ×