बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर मोदी के हुए मुरीद?…. वजह जानेगे तो हो जायेंगे हैरान 

बंगाल में हुमांयू कबीर ने लगातार टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। या फिर यूं कहें कि ममता बनर्जी की जमीन हिला कर रख दी है। अब हुमांयू कबीर की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है जिसे सुनकर बंगाल सीएम परेशान हैं और टीएमसी में खलबली मची हुई है। दरअसल, ये वही हुमांयू कबीर हैं जिन्होंने बीते दिनों बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया। बकायदा बाबरी मस्जिद बनाने के लिए बंगाल में उसकी नींव भी रख दी। तमाम मुसलमानों को एकट्ठा किया गया। कई मौलाना भी उनके मंच पर खड़े नजर आए। विवाद भड़का ही था तभी ममता बनर्जी ने एक्शन लेते हुए हुमांयू कबीर को पार्टी से निकाल दिया।

हुमांयू कबीर ने सीधे सीधे ममता बनर्जी को चुनौती दी कि कोई भी बंगाल में बाबरी मस्जिद बनने से नहीं रोक पाएगा। पूरे देश में हिंदुओं का खून खौल रहा था। जिस बाबर के नाम को अयोध्या से मिटाया गया। उस बाबर का नाम लेकर बंगाल में हुमांयू कबीर ने एक नई राजनीति शुरू कर दी और सबसे अहम बात है कि ये राजनीति ममता बनर्जी पर ही भारी पड़ी। जितने भी मुसलमान बाबरी के नाम पर खुश हो रहे हैं और हुमांयू कबीर के करीब जा रहे हैं। हुमांयू कबीर ने नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया। हुमांयू कबीर ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

हुमांयू कबीर ने  खुलकर पीएम मोदी की तारीफ कर दी है। उन्हें बेहतर नेता बताया है। कबीर ने कहा कि मेरे पसंदीदा नेताओं में इंदिरा गांधी थीं। इसके बाद राजीव गांधी, लेकिन वर्तमान में मुझे डॉक्टर मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पसंद हैं। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है… मुझे किसी तरह का कोई डर नहीं है… एक दिन तो मरना ही है। प्रधानमंत्री देश का सबसे बड़ा चेयर है और उनका इज्जत देना चाहिए। उनके साथ मेरा कोई कंपेयर नहीं होना चाहिए। हुमांयू कबीर ने जो कहा वो हैरान कर देने वाला है। एक तरफ वो बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर न सिर्फ हिंदुओं को चुनौती दे रहे हैं। बल्कि बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी की राजनीति को ध्वस्त करने का भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×