अयोध्‍या पर लांछन मत लगाओ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सीधी चेतावनी, बोले- अब होगा सबका हिसाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कहा, एसआईटी की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू हो गई है। जन आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। सीएम योगी ने यह बातें देवरिया में 456 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, एक पक्ष कहता था कि राम हैं ही नहीं यानी अयोध्या को भी ये लोग नकारना चाहते थे। लगातार न्यायालय में मुकदमा लड़ते रहे, वकीलों की फौज राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के खिलाफ खड़ी करते रहे और दूसरा पक्ष वो है जो जय श्री राम बोलने पर लाठी और गोली चलाते थे। भगवान राम का नाम लेने पर जो लोग गोली चलाते थे आज वे कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ।

सीएम योगी ने अयोध्या में कथित रूप से चंदा चोरी करने वालों पर एक्शन लेने की बात कही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वे बीते 19 जून को अयोध्या गए थे। तब भी कहा था कि अयोध्या लोगों की आस्था का प्रतीक है। भारत के सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो. प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो।

सीएम योगी ने बताया कि उन्हें जैसे ही अयोध्या में गड़बड़ी की सूचना मिली, SIT गठित करने के आदेश किए गए। एसआईटी की रिपोर्ट आने के साथ ही एक्शन शुरू कर दिया गया। सीएम ने जनता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर के रहेंगे। जन आस्था के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सनातन आस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसका भुक्त भोगी होगा। किसी को छूट नहीं दी जा सकती।

अयोध्या पहुंचे केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि दिल्ली से भी एक सज्जन आज वहां पहुंचे हैं। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई सालों तक मौके दिए, लेकिन उन्होंने दिल्ली को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। अगर आम आदमी पार्टी भी दिल्ली के साथ वैसा ही न्याय करती जैसा डबल-इंजन वाली बीजेपी सरकार ने अयोध्या के साथ किया है, तो दिल्ली भी अयोध्या धाम की तरह ही जगमगा उठेगी।

सीएम योगी ने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज मोहर्रम पर जो भी उपद्रव करेगा तो सात पीढ़ियों तक भुगतेगा। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों का कहीं कोई अता पता नहीं है। आज कोई शस्त्र नहीं निकल रहा। उत्सव के माहौल में कोई उपद्रव नहीं कर सकता। ऐसा करने वाला भुगतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को भेजा जेल, कोर्ट में पेशी के बाद 3 दिन की न्यायिक हिरासत | राम मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने पद से दिया इस्‍तीफा; चंदा चोरी मामले की जांच के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर | Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, ''पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां'' | अब Operation Tiger 2.0 शुरू होने वाला है? शिंदे गुट का दावा, UBT के 14 विधायक बगावत के लिए तैयार हैं
Advertisement ×