एहसान मानो हमारा, अगर हम जिन्ना की बात मान लेते तो लाहौर नहीं लखनऊ तक होता पाकिस्तान

दिल्ली में वक्फ संशोधन बिल पर कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के नाम की धमकी दी गई और इस बात अफसोस भी जताया गया कि वो पाकिस्तान क्यों नहीं चले गए। मंच से पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब 80 साल की उम्र में सरकार को ललकारते रहे और उन्हें किसी ने टोकने की जरूरत तक नहीं समझी। मोहम्मद अदीब ने कहा कि हमने तो देश के लिए अपना खून बांटा था। मुसलमानों ने जिन्ना को मना किया था। अगर हम जिन्ना की बात मान लेते तो लखनऊ तक पाकिस्तान होता। सरकार को हमारा एहसान मानना चाहिए। मोहम्मद अदीब कहते नजर आए कि आज हमारे लोगों पर जुल्म ज्यादती हो रही है। वो तो हमारा एहसान मानिए कि हम पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने कहा कि हमने तो जिन्ना को मना किया था, उन्हें ठुकराया था और अगर उस वक्त हम सब मुसलमान जिन्ना के साथ जाते। ये एहसान तो हमारा हुकूमत को मानना चाहिए कि तब पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक बनता।

अदीब को इस बात का पछतावा है कि उन लोगों ने जिन्ना को क्यों ठुकरा दिया। अगर ऐसा नहीं करते तो आज पाकिस्तान लाहौर तक नहीं लखनऊ तक होता। पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद अदीब के इस विवादित बयान के बाद हर तरफ उनके बयान की ही चर्चा है. उन्होंने सभा में अपने भाषण में कहा कि मैं 80 साल की उम्र पूरी कर रहा हूं। मैं 50 वर्षों से अधिक समय से राजनीति में हूं। आज हम अपने क्षेत्र में अपराधी की तरह जी रहे हैं. अब तो हम भी गद्दार हो गए। उन्होंने कहा, जो लोग हमारे साथ थे वे हमें छोड़कर पाकिस्तान चले गए, इसके लिए हमें दोषी ठहराया गया।

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि जो पाकिस्तान गए वो हीरो बन गए, लेकिन हमने यहां अपना खून बहाया है, हमने जिन्नों को हराया है। हम अली खान का नहीं, गांधी का, नेहरू का सम्मान करते हैं। हम सब मुस्लिम जिन्न के साथ नहीं गए, हमारी सरकार को इसे हमारा धन्यवाद मानना ​​चाहिए, नहीं तो पाकिस्तान लाहौर में नहीं, लखनऊ में आ जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×