कानपुर जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान नहीं मिले डॉक्टर व नर्स, वेतन रोकते हुए दिए करवाई के निर्देश

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में चार डॉक्टर के सापेक्ष मात्र एक डॉक्टर ही उपस्थित मिलें तथा तीन डॉक्टर व कई स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गये जिनके द्वारा हस्ताक्षर तो किए गए किन्तु मौके पर  वे अनुपस्थित मिलें। जिलाधिकारी ने दोषियों का वेतन रोकते हुए आवश्यक विभागीय कार्रवाई करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की तर्ज  सभी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित मरीजों से उनका हाल भी जाना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×