कानपुर। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है कि अत्यधिक ठंड/शीतलहर/घना कोहरा होने की स्थिति में छात्र/छात्राओ के स्वास्थ्य को देखते हुए जनपद कानपुर नगर में संचालित समस्त बोर्डो के सरकारी तथा गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक दिनांक 4 जनवरी 2025 तक शीत कालीन अवकाश घोषित किया गया है। उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
