मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद

कानपुर। बेनाझाबर स्थित मरकजी ईदगाह में ईद-उल-फितर के  अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
नमाज के उपरांत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और जनपदवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×