चुनावी जंग : गठबंधन पर मानसिक जीत हासिल कर गया एनडीए

पंकज कुमार मिश्रा, व्यंग्यकार / पत्रकार जौनपुर, यूपी 
पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रचार बंद हो चुका था और अब वोटर की बारी थी ऐसे में जमुई लोकसभा सीट पर गठबंधन नें अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार ली। चुनाव का प्रचार-प्रसार खत्म होनें से पहले एक जनसभा में दो दिन पूर्व तेजस्वी यादव की सामूहिक सभा के दौरान भीड़ की तरफ से चिराग पासवान की मां को लेकर गंदी-गंदी गालियां दी गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले कई दिनों से महागठबंधन के नेताओं के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं भी की गईं जिसमें एनडीए के खिलाफ जहर उगला गया।वायरल जनसभा वीडियो लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इस मामले में मीडिया के सामने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोर निंदा की। चुनाव प्रचार खत्म होने और पटना जाने से पहले चिराग पासवान में मीडिया को बुलाकर गाली वाले वीडियो के बारे में बताते हुए तेजस्वी यादव पर अपनी भड़ास निकाली। यहां तक पूरा मामला भारत के चुनाव आयोग और राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग को लिखित में तेजस्वी यादव और अन्य राजद नेताओं की  शिकायत दर्ज कराई गई है साथ ही साथ जमुई थाना में चिराग पासवान के द्वारा  प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ! चिराग ने कहा कि मैं अगर तेजस्वी जी की जगह होता और कोई उनके परिवार को अगर  गाली देता और मेरे पार्टी या कार्यकर्ता से संबंधित होता तो मैं मुंहतोड़ जवाब देता। मेरे लिए आदरणीय राबड़ी देवी  भी मां समान हैं और मैं कतई फर्क नहीं करूंगा। उनकी और मेरी मां, उनकी बहनों के लिए उतना ही सम्मान है जितना मेरी अपनी बहनों के लिए है। राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मंच पर मैं लडूंगा और डटकर लडूंगा, पर अगर कोई राबड़ी देवी को मेरे सामने ऐसा बोला तो मैं मुंह तोड़ जवाब देता। इस तरह चिराग पासवान नें गठबंधन को बैकफुट पर धकेल दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान   एनडीए की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चिराग पासवान ने जमुई में एलजेपीआर के प्रत्याशी अरुण भारती के लिए प्रचार और चुनावी सभा की। दूसरी तरफ महागठबंधन के राजद के उम्मीदवार अर्चना रविदास के पक्ष में तेजस्वी यादव ने जमुई में अलग – अलग जगहों पर लगातार 10 सभाएं और रोड शो की। चिराग पासवान ने कहा कि यह सभ्य समाज का उदाहरण नहीं हो सकता, चिराग पासवान ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें तकलीफ है कि मंच पर उनका छोटा भाई तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. मां सिर्फ मेरी ही नहीं उनकी भी है, जो पारिवारिक रिश्ता है, जिसका उन पर आरोप भी लगता है कि वह लालू परिवार से बेहतर रिश्ता निभाते हैं. चिराग ने कहा कि मेरे नेता मेरे पिता रामविलास पासवान का संबंध लालू जी से रहा है. दोनों समकक्ष और साथी रहे हैं. बचपन में हम तेजस्वी के साथ खेले हैं।  राजनीतिक मतभेद एक तरफ, दोनों ने इस खूबसूरती से निभाया है, पर ऐसे में उन्हीं के सामने मेरे परिवार के लोगों को गाली दी जाती है   एक के बाद एक सेल्फ गोल कर रहा लालू परिवार, पीएम को जेल, चिराग को गाली और अब नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है! पर बावजूद उसके वह वहां पर खड़े रहें, सुनते रहें, एक शब्द उन्होंने बोलना जरूरी नहीं समझा, यह याद दिलाता है, उस दौर की जिस दौर की याद लोगों को ना आए इसलिए उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनाव में अपने पिता की तस्वीर हटा दी थी, लोगों को जंगलराज की याद ना आए इसलिए तमाम बैनर पोस्टर से अपने ही पिताजी की तस्वीर हटा दी थी। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस सभा में तेजस्वी यादव भाषण दे रहे थे, इस दौरान राजद के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के सामने ही भीड़ की तरफ से विजय भैया विजय भैया कह कर चिराग  हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं को समझाने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×