सड़क सुरक्षा माह/नेशनल रोड सेफ्टी कार्यक्रम में सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई

कानपुर। एडीसीपी यातयात व एडीसीपी साउथ द्वारा द गुरुकुल एजुकेशनल हब किदवई नगर के वार्षिकोत्सव के अवसर सड़क सुरक्षा माह/ नेशनल रोड सेफ्टी के दृष्टिगत इस कार्यक्रम में प्रतिभाग़ करने वाले उक्त एजुकेशनल हब में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ टीचर स्टाफ, पदाधिकारीगण, प्रबंधन स्टाफ, एवं अलग – अलग फैकल्टी में नियुक्त पदाधिकारीगण आदि को यातायात नियमों, सुगम यातायात प्रबन्धन, आपातकालीन देखभाल, गुडसेमेरिटन सीटबेल्ट का प्रयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल/ईयर फोन का  प्रयोग न करना आदि के बारे में जानकारी दी गई। शहर की सुदृढ़ एवम सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था में उपरोक्त का क्या योगदान हो सकता है सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आदि के बारे में अवगत कराते हुए रोड साइन, यातायात चिन्ह, फर्स्ट एड गोल्डेन आवर आदि की भी जानकारी दी गई। सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×