हम गिर गए और 40 मिनट तक लोग रौंदते रहे, चश्मदीद ने बताया भगदड़ का सच

मौनी अमावस्या के मौके पर होने वाले अमृत स्नान से पहले बुधवार को महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई है. साथ ही बड़ी तादाद में लोग जख्मी भी हैं. भगदड़ की तस्वीरें और वीडियोज काफी डराने वाले हैं, हालांकि जब चश्मदीदों से इस बारे में बात की जा रही है तो मंजर और डरावना हो जाता है.

मेले में मची भगदड़ में ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि कई राज्यों के लोग शामिल हैं. हरियाणा की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान जींद के राजपुरा भैन निवासी 60 वर्षीय रामपति देवी, रोहतक के सांपला निवासी 75 वर्षीय कृष्णा देवी और फरीदाबाद निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है. रामपति के पोते नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी दादी और गांव के 6 अन्य लोगों के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने गए थे.

कृष्णा देवी अपने परिवार के साथ प्रयागराज गई थीं. भगदड़ के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए. अमित की मौत तब हुई, जब उसके परिवार के सदस्य उससे निकल गए थे. वह जमीन पर गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×