फर्जी फर्म बनाकर 150 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट की पूर्वी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, लोगों के नाम से नकली फर्में बनाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह के दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिता-पुत्र महताब आलम (50) और मासूईम अली (25) शामिल हैं, दोनों थाना जाजमऊ के रामराय की सराय के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार इस पूरे धोखाधड़ी के मामले में स्लाटर हाउस के कैश रकम का इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने  जानकारी देते हुए बताया कि  थाना चकेरी पुलिस, साइबर सेल व सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। जिसमें दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है अभियुक्त महताब आलम को थाना चकेरी क्षेत्र के रामादेवी से और मासूम अली को जाजमऊ बुरादा ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। 24 अप्रैल 2026 को निखिल कुमार ने थाना चकेरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह कम पढ़ा-लिखा मजदूर है। उसके दोस्तों ने उसके आधार-पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम से फर्जी सिम कार्ड और जीएसटी नंबर हासिल कर ‘रवि इंटरप्राइजेज’ के नाम से फर्जी फर्म बना ली। इस फर्म से पिछले छह माह में कुल 7,75,07,283 रुपये का लेन-देन किया गया।अल्फिसा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्म बनाकर 146 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया।
आरती इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाई गई। आरती नाम की बीमार महिला को अस्पताल में कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके दस्तावेज हासिल किए गए।
राजा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनाकर शहनवाज नाम के व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस सफल कार्रवाई में थाना चकेरी व जाजमऊ पुलिस, सर्विलांस टीम के अलावा साइबर सेल के उपनिरीक्षक पुनीत तोमर, कांस्टेबल शिवनरेश और सौरभ पांडेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा .... Meghalaya में पुलिस चौकी और वाहनों पर पेट्रोल बम फेंके, केंद्र ने भेजे सुरक्षा बल | जयपुर के स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत सभी CJP कार्यकर्ताओं पर लोगों का फूटा गुसा, पीट-पीट कर भगाया .. Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार को घेरा, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का लगाया आरोप | UP को Japan का 'दूसरा घर' बनाने की तैयारी, CM Yogi Adityanath ने किया 2000 करोड़ का बड़ा Investment ऐलान ...... अगर बच्चे शिक्षित होंगे तो BJP को क्या दिक्कत? Jaipur हमले पर Kejriwal का सवाल
Advertisement ×