एफडीआई ने दो वर्षीय एमबीए फैशन एंड रीटेल मर्चेंडाइज नामक परास्नातक कोर्स किया शुरू

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है
कानपुर। एफडीडीआई फुरसतगंज के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025 में फुटवियर एवं चर्म क्षेत्र के विकास के लिए विशिष्ट प्रावधान किए गए हैं। टेक्सटाइल के क्षेत्र में लखनऊ में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर एवं आगरा में संत रविदास लेदर पार्क एवं 10 संत कबीर दास टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की है इन पार्कों के कारण भविष्य में लेदर फुटवियर तथा टेक्सटाइल डिजाइनिंग के क्षेत्र में बहुत ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे।
एफडीडीआई फुरसतगंज जो कि वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित फुटवियर एवं डिजाइनिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व का शैक्षणिक संस्थान है यहां पर 4 वर्षीय बी डिजाइन फुटवियर डिजाइन एवं प्रोडक्शन एवं बी डिजाइन फैशन डिजाइन जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स संचालित हैं। इतना ही नहीं एफडीआई ने दो वर्षीय एमबीए फैशन एंड रिटेल मर्चेंडाइज नमक परास्नातक कोर्स भी शुरू किया है। इससे विद्यार्थियों को जहां शिक्षा वहीं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे इन कोर्सों में प्रवेश के लिए छात्र एफडीआई की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। अधिक जानकारी छात्र एफडीआई की वेबसाइट पर ले सकते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे छात्र जो अनुसूचित जाति जनजाति से हैं एवं उनके पिता की वार्षिक आय ढाई लाख से कम है तो वह छात्र-छात्रा समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के हकदार होंगे। और बिना किसी आर्थिक दबाव के कोर्स पूरा कर सकते हैं इसके अतिरिक्त छात्र शिक्षा के लिए लोन भी ले सकता है जो केनरा बैंक के माध्यम से आसान शर्तों के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है एफडीआई के उपरोक्त कोर्स करने वाले छात्रों की इंडस्ट्री में अत्यधिक मांग है स्पष्ट है कि एफडीआई से कोर्स करने के उपरांत विद्यार्थियों को कानपुर, लखनऊ, उन्नाव आदि में भी सेवा करने का औसर प्राप्त होगा।
कानपुर का ही उदाहरण ले हमारे पूर्व छात्र मोहम्मद यूनुस ने ईस्ट वेस्ट टेनरी की स्थापना की है। एक अन्य पूर्व छात्र मुनीर अनवर की मैक इंटरनेशनल के नाम से जाजमऊ में बेल्ट की फैक्ट्री है। यह उदाहरण सिद्ध करते हैं कि हमारे छात्र रोजगार देने का भी काम कर रहे हैं। एक अन्य छात्र दुर्गेश चौधरी ओवरसीज सुपर हाउस ग्रुप मैं रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड के पद पर कार्यरत हैं। हमारे छात्र विदेश में भी परचम लहरा रहे हैं। हमारे पुरा छात्र ऋषभ जैन आज अमेरिका के टोम्स में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×