महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर डंडे से की पिटाई, निलम्बित की गई

रामपुर। रामपुर जिले के खजूरिया थाने में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के विवाद में एक महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में आरोपी सिपाही को निलम्बित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि खजूरिया थाने में तैनात आरजू नामक महिला सिपाही ने मंगलवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार के कक्ष में घुसकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और डंडे से पिटाई की।

उन्होंने बताया कि सिपाही को निलम्बित करके उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि रामपुर के खजूरिया थाने में आरजू और अमृता नामक महिला कांस्टेबल तैनात हैं। आरोप है कि अमृता आरजू की नयी स्कूटी लेकर गयी थी मगर वह एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गयी तथा इसी को लेकर दोनों महिला सिपाहियों में झगड़ा हो गया। आरजू नयी स्कूटी दिलाने की मांग कर रही थी।

उन्होंने बताया कि मामला थानाध्यक्ष राजीव कुमार तक पहुंचा। उनके मुताबिक, आरोप है कि कुमार ने अमृता का पक्ष लिया, जिससे आरजू नाराज हो गयी और मंगलवार को जब थानाध्यक्ष अपने कार्यालय कक्ष में बैठे थे तथा वीडियो कांफ्रेंस हो रही थी, तभी सिपाही आरजू वहां पहुंच गयी और कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×