मामा भांजे वेज बिरियानी, कबाब पराठा की दुकान से लिया फूड विभाग ने सैंपल

कानपुर। 26 सितंबर गुरुवार को किदवई नगर स्थित मामा भांजे के नाम से चला रहे वेज बिरियानी, कबाब पराठा की दुकान से फूड विभाग के अधिकारियों ने सैंपल लिया है। फूड इंस्पेक्टर सोमनाथ कुशवाहा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह आजाद ने बताया कि पहले से तैयार रखा हुआ वेज कबाब, बिरयानी का पका चावल, फिंगर चिप्स के नमूने लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। खाद विभाग की टीम दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक दुकान की जांच करती रही। दुकान का मालिक मूवीन अहमद मौके पर मौजूद था।
आपको बता दे कि एक दिन पहले 25 सितंबर बुधवार रात्रि 9:30 के करीब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भीड़ के साथ मामा भांजे वेज बिरयानी की दुकान में हंगामा किया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था। कि मामा भांजे भेज कॉर्नर किसी मुस्लिम व्यक्ति द्वारा संचालित है और सूचना मिली थी कि यहां पर वेज बिरयानी और कबाब में मीट का प्रयोग किया जाता है। जिसको लेकर भीड़ ने हंगामा काटा था।
सूचना पर किदवई नगर थाने की फोर्स पहुंची और दुकान को बंद कराते हुए जांच की बात कही थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सहायक आयुक्त खाद को सूचना दी गई। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम गुरुवार दोपहर पहुंची और सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा।
सैंपल भरते समय मौके पर फूड इंस्पेक्टर सोमनाथ कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र सिंह आजाद, किदवई नगर चौकी इंचार्ज प्रभात शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राम मंदिर को लेकर बड़ी खबर, CEO के लिए आए बंपर 5200 आवेदन, चयन के लिए मांगा एक महीने का समय | दिल्ली में प्रदर्शन पर हाई कोर्ट ने पुलिस और केंद्र को दिया नोटिस, 4 सप्ताह में देना होगा जवाब, 11 सितंबर को होगी अगली सुनवाई | कोरोना की आहट ने फिर डराया, आंध्र प्रदेश में 4 की मौत के बाद एक दिन में सामने आए 7 नए मामले | दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना? आंध्र-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मिले कोविड केस, पिता के बाद बेटी भी संक्रमित; प्रशासन अलर्ट
Advertisement ×