किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन 

कानपुर। ब्लाक सरसौल के उप केंद्र भदासा में 11 वर्ष से 19 वर्ष  की स्कूल ना जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन ।22 अक्टूबर 2024 को बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर के अंतर्गत  दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के मार्गदर्शन में चिन्हित 11 वर्ष से 19 वर्ष की स्कूल ना जाने वाली किशोरियों की एनीमिया की जांच हेतु कैंप का आयोजन उपकेंद्र भदासा  में किया गया। जिसमें  ग्राम पंचायत भदासा , अमोली, मथुरा खेड़ा में संचालित आंगनवाड़ी  केंद्रो की चिन्हित 11 वर्ष से 19 वर्षकी किशोरियों की एनीमिया  जांच श्री विवेक कुमार,लैब टेक्नीशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसौल द्वारा की गई ।
डॉ0 राममिलन यादव,RBSK सरसौल द्वारा किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की गई किशोरियों को स्वस्थ रहने हेतु  एनीमिया से बचने एवं कमी को पूर्ण करने हेतु  स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी गई। क्षेत्रीय सुपरवाइजर श्रीमती मंजू रानी कुशवाहा द्वारा उपस्थित किशोरियों को एनीमिया को दूर करने उपाय बताते हुए पोषण आहार संबंधी,  किशोरियों को आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी गई। किशोरियों को नियमित आहार में आयरन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले खाद्य पदार्थों को खाने के प्रति जागरूक किया गया। सभी किशोरियों को आयरन युक्त भोजन के साथ विटामिन सी का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाए  जिससे सभी किशोरियों दी गई गोलियों का साप्ताहिक सेवन  आवश्यक रूप से करने की सलाह दी गई । आयरन की गोली सेवन करने से आपके ब्लड में हिमोग्लोबिन में बढ़ोतरी होगी जिससे आप स्वस्थ रहेंगी।समीक्षा सी एच ओ उपकेंद्र भदासा द्वारा किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जांच के दौरान पाया गया कि कुछ किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान आने वाली कठिनाइयों का निवारण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं सेनेटरी पैड  का उपयोग करना बताया गया। आयरन की गोलियों के सेवन करने का तरीका बताया और आयरन की गोली दी गई। 30 किशोरियों की जांच करने के उपरांत किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड, आयरन की गोलियों का वितरण किया गया और उनका सेवन करने का तरीका बताया गया। कैंप में शशि देवी पूनम देवी उषा  देवी,रेखा देवी, विजयलक्ष्मी जय कांति ( आशा) इत्यादि कार्य0 एवं सहायिकाओ  द्वारा अपने केदो से चिन्हित किशोरियों को उपकेंद्र तक बुलाकर लाने में अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×