बार-बार पेशाब आना डायबिटीज ही नहीं, इस बीमारी का भी……

गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से यूरिक एसिड की समस्या बढ़ती जा रही है. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन केमिकल टूटने से बनता है. आम भाषा में किडनी प्यूरीन को फिल्टर कर पेशाब के द्वारा शरीर से बाहर निकाल देती है. लेकिन जब किडनी ढंग से काम नहीं करती है तो प्यूरीन क्रिस्टल के रूप में जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे पैर में दर्द, सूजन और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है. समय रहते यूरिक एसिड का इलाज न किया जाए तो गाठिया रोग हो सकता है. अधिकतर लोग शुरुआती लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं जिस वजह से समस्या अधिक बढ़ जाती है. आइए जानते हैं यूरिक एसिड के शुरुआती लक्षण.

जोड़ों में दर्द होना यूरिक एसिड बढ़ने का संकेत हो सकता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या हो सकती है. पैरों के अंगूठे, टखनों, एड़ियों और कलाई में दर्द होता है जिस वजह से चलने-फिरने में दिक्कत आ सकती है.

यूरिक एसिड लेवल बढञने पर शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है. इस वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है. बिना काम किए भी शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए.

पेशाब में झाग आना भी हाई यूरिक एसिड का संकेत हो सकता है. जब शरीर में यूरिक एसिड अच्छे से फिल्टर नहीं हो पाता है तो पेशाब में नॉर्मल से ज्यादा झाग बनने लगता है. अगर आपके पेशाब में ज्यादा झाग आता है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×