नस-नस में ताकत भर देगा गोंद का लड्डू….. शरीर रहेगा गर्म….. अपनाएं ये रेसिपी

सर्दियां आते ही लोग ठंड से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने लगते हैं। हीटर और ब्लोवर ठीक कराना तो आम बात है, लेकिन कई लोग देसी नुस्खे आजमाना ज्यादा पसंद करते हैं।

ऐसा ही एक तरीका है जिसे अपनाने से न सिर्फ सर्दी से बचाव होता है, बल्कि शरीर में गजब की ताकत भी भर जाती है। यह तरीका है गोंद का लड्डू। आइए जानते हैं कि इन लड्डुओं के कमाल के फायदे और आसान रेसिपी के बारे में।

क्या होते हैं गोंद के लड्डू के फायदे?

गोंद के लड्डू आपको सर्दियों में ताकत से भर देते हैं। ये लड्डू शरीर में गर्मी बनाए रखने के साथ ताकत देने के लिए भी जाने जाते हैं। इन लड्डुओं को सर्दियों का एनर्जी बम माना जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। बच्चे हों, बुजुर्ग हों या महिलाएं, हर किसी के लिए यह बेहद फायदेमंद होते हैं।

गोंद के लड्डू में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी, विटामिन ई और फॉलिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर की ताकत बढ़ाने, हड्डियां मजबूत करने और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह शरीर को ठंड से भी बचाता है।

कैसे बनाएं गोंद के लड्डू?

गोंद के लड्डू जितने फायदेमंद हैं, उन्हें बनाना उतना ही आसान है। इसके लिए जिन चीजों की जरूरत पड़ती है, वो है गेहूं का आटा, गुड़, घी, गोंद, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, बादाम, काजू, इलायची पाउडर और चिरौंजी। इन सारी चीजों से तैयार होता है ताकत से भरपूर लड्डू।

लड्डू की रेसिपी

सबसे पहले कढ़ाई में थोड़े घी में कटे हुए बादाम और काजू भून लें। फिर नारियल को हल्का सा भून लें। इसके बाद गोंद को घी में अच्छी तरह भून लें और गर्म रहते ही मिक्सर में पीस लें ताकि वह बारीक पाउडर बन जाए। अब कढ़ाई में आटा डालकर घी में सुनहरा होने तक भूनें। इसे आंच से उतारकर इसमें मेवे, नारियल, पिसा हुआ गोंद और गुड़ मिलाएं। मिश्रण तैयार होने पर हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×