संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत लड़ेंगे अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई : पं रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। बार एसोसिएशन हाल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ संविधान की रक्षा कौन करेगा। हम करेंगे, हम करेंगे नारे के साथ मनाया गया।
इस मौके पर बोलते हुए पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि हम लोग वर्षों से संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़ाने के लिए वर्षों तक धरना प्रदर्शन किए अंततः हमारा संघर्ष सफल हुआ और वर्ष 2021 में अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि रु150000 से बढ़ाकर रु 500000 की गई जिसका वितरण भी हो रहा है हमारा जो भी संघर्ष है वो संवैधानिक अधिकारों की देन है आगे भी हम सभी के सहयोग से संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत लड़ेंगे अधिवक्ता पेंशन की लड़ाई।
हमारा संविधान विश्व का सर्वोतम संविधान है संविधान से किसी भी तरह की छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री बार एसोसिएशन वीरेंद्र पासी और कोषाध्यछ राम नवल कुशवाहा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वा संविधान की रक्षा को संकल्पित किया। प्रमुख रूप से पंकज दीक्षित, भानू द्विवेदी, राजेश तिवारी, रिजवान अली,  शिवम गंगवार, आयुष शुक्ला, अमर दीप, मनीष शर्मा, वीर जोशी, इंद्रेश मिश्रा, प्रियम जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×