बुंदेलखण्ड अध्यक्ष का कानपुर गंगापुल पर किया गया भव्य स्वागत

  • भीषण उमस और गर्मी के बीच स्वागत देख बुंदेलखण्ड अध्यक्ष हुए गदगद
कानपुर। बुंदेलखण्ड के नव निर्वाचित अध्यक्ष राम किशोर साहू अपना पद ग्रहण करने के लिए कानपुर पहुंचे। कानपुर पहुंचने पर जाजमऊ गंगा पुल पर एकत्र भाजपाईयों ने बडे जोश के साथ उनका स्वागत किया। उन्हे माला पहनाकर नारेबाजी की। इसके उपरान्त हरजेन्दर नगर चैराहे पर युवा नेता करन महाना द्वारा उनका स्वागत किया गया।
बतादें कि राम किशोर साहू को बंदलेखण्ड का नव निर्वाचित अध्ययक्ष चुना गया है। सोमवार को पद ग्रहण करने के लिए वह कानपुर पहुंचे। भीषण गर्मी के बावजूद वहां बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे। उनके आगमन पर उनका माल्यापर्ण किया गया तथा जिंदाबाद के नारे लगाये गये। राम किशोर साहू अपना भव्य स्वागत देख गदगद हो गये और हाथ जोडकर सभी का अभिवादन किया। इसके उपरान्त वह हरजेन्दर नगर चैराहा पहुंचे, जहां क्षेत्र के विधायक सतीश महाना के पुत्र करन महाना द्वारा उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान राम किशोर साहू को पटका पहना कर तथा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायिका नीमिला कटियार आदि अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
1 जुलाई से बड़ी राहत! Petrol-Diesel की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार, सुधरेगी सप्लाई | अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर, जम्मू-कश्मीर रेलवे स्टेशन पर दिखे 14 संदिग्ध, GRP ने सभी को हिरासत में लिया | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, सभी आरोपी 13 जुलाई तक खाएंगे जेल की हवा, बढ़ाई गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत | Ram Mandir चोरी Case: Ayodhya में 8 आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील, स्थानीय Bar ने किया पूर्ण बहिष्कार, केस लड़ने वालों पर लगेगा 5 लाख जुर्माना
Advertisement ×