- कानपुर कचहरी में वकीलों ने बनाई मानव श्रृंखला
कानपुर। अपनी 15 मांगो को लेकर जहां अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखते हुए अपने काम-काज को ठप्प रखा वहीं सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और अपनी मांगों का पुनः समर्थन किया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि कुछ दिनो पहले प्रान्तीय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी 15 मांगे रखी थी, जिन्हे सरकार द्वारा आज तक पूरा नही किया गया और जिसके विरोध में अधिवक्तागण जहां हड़ताल पर है तो वहीं मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकता के प्रदर्शन के साथ विरोध प्रकट कर रहे है। बताया गया कि न्यायपालिका और उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई है, जिसमें सैकडों अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और अपनी मांगो के समर्थन में आवाज उठाई।
