हेड कांस्टेबल की लू लगने से मौत

कानपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की कथि तौर पर लू लगने से मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि हेड कांस्टेबल बेहोश पड़ा हुआ है जबकि एक दारोगा उसका वीडियो बना रहा है।

हेड कांस्टेबल की पहचान बृज किशोर (52) के रूप में हुई, जिसकी अस्पताल ले जाने में देरी के कारण मौत हो गई। हालांकि, पुलिस पर लगाये गये लापरवाही बरतनेके आरोप जांच में गलत पाए गए।

सहायक पुलिस आयुक्त (कलेक्टरगंज) मोहम्मद मोहसिन खान ने बुधवार को पीटीआई- को बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन से सम्बद्ध झांसी निवासी हेड कांस्टेबल ब्रज किशोर मंगलवार को झांसी के लिए ट्रेन पकड़ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन गए थे। वह स्टेशन गेट के पास पहुंचा ही था कि उसे चक्कर आ गया।

खान ने बताया कि ब्रज किशोर किसी तरह पास की एक दुकान तक जाने में कामयाब रहे, जहां वह बेहोश हो गए। बाद में उसे पास के एक पुलिस बूथ पर ले जाया गया, जहां दारोगा जग प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल के स्वास्थ्य का जायजा लेने पहुंचा।

खान के मुताबिक, जांच के दौरान यह पाया गया कि दारोगा ने जान बचाने के लिए ब्रज किशोर को पानी दिया था और प्राथमिक उपचार भी दिया था। दारोगा ने कांस्टेबल से उसके बारे में जानकारी मांगते हुए एक वीडियो बनाया था कि क्या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई थी। उन्होंने कहा, दारोगा ब्रज किशोर को अस्पताल भी ले गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×