संस्थान की अध्यक्ष द्वारा की गई गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की मदद

कानपुर। दीपावली पर्व से पूर्व गरीब परिवारो के बीच उपस्थित होकर उनके भाव को समझना व समय समय पर लोगों की मदद करना हमारी टीम का उद्देश्य है। बच्चों को खुशी देकर मन खुश हो जाता है। यह बात ओम जन सेवा संस्थान की कानपुर टीम की अध्यक्ष शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने आज गंगापुर कॉलोनी पातालेश्वर महादेव मंदिर यशोदा नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही, उन्होंने यह भी कहा कि वह 6 वर्ष से लगातार होली, दीपावली, दशहरा व रक्षाबंधन का त्यौहार गरीब बस्तियों में जाकर मनाती आ रही है जिससे मन खुश हो जाता है व मन को शांति मिलती है। आज बस्ती में कपड़े, मिठाई, बिस्कुट, कुरकुरे वितरण किया।‌ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव देवी अग्रहरि (सीमा), शिखा अवस्थी , शैलेन्द्र गुप्ता,  सौरभ तिवारी, शालू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×