बाजारों में कैसे पहचाने असली-नकली गुड़, सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में मार्केट में मिलावटी गुड़ मिल रहा है। सर्दियों के सीजन में गुड़ सेहत के लिए अच्छी होता लेकिन मिलावट से भरपूर गुड़ आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौसम में गुड़ की काफी डिमांड होती है। मिलावटी गुड़ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं असली और नकली गुड़ की पहचान कैसे करें।

नकली गुड़ खाने से क्या प्रॉब्लम्स होती है

मिलावटखोर नकली गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट जैसी चीजें मिलाते हैं। कैल्शियम कार्बोनेट से गुड़ का वजन बढ़ाता है। जबकि सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाने में गुड़ के रंग में निखार आता है। आपको बता दें कि गुड़ में चीनी और सेफोलाइट नामक केमिकल की मिलावट की जाती है। यह केमिकल गुड़ की  शेल्फ लाइफ बढ़ाती है।  मिलावटी गुड़ खाने से पेट दर्द, किडनी स्टोन, स्किन एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं, विटामिन डी की कमी और हार्ट डिजीज का खतरा बना रहता है।

इस तरह से करें गुड़ की पहचान

– असली गुड़ का रंग गहरा ब्राउन होगा। वही, मिलावटी गुड़ का रंग हल्का ब्राउन, पीला या सफेदी लिए होता है।

– जो गुड़ असली होगा उसका स्वाद मीठा होगा। हालांकि, मिलावटी गुड़ का स्वाद नमकीन, कड़वा या फीका होता है।

– असली गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े पानी में डालें। अगर गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो यह असली है। वहीं, आप नकली गुड़ को पानी में डालेंगे तो यह घुलने के बजाय पानी की तली में बैठ जाएगा।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

ठंड के मौसम में गुड़ खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इम्यून सिस्टम होता है मजबूत। इसके साथ ही एनीमिया का खतरे से भी बचाता है। गुड़ के सेवन से खांसी-जुकाम में आराम मिलता है। डाइजेशन भी बेहतर होता है। गुड़ खाने से शरीर में गर्मी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×