विशाल रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

श्री राधे सेवा समिति के द्वारा रामलीला पार्क संजय गांधी नगर नौबस्ता में तृतीय विशाल रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि श्री राधे सेवा समिति विगत वर्षों से समाज के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। तथा आज के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तो ने अपनी मौजूदगी से स्थल को भक्तिमय बना दिया। जय भोले की तथा हर हर महादेव के नारो से प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह ने विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा अपने सम्बोधन में आयोजक प्रवीण मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि देवो के देव महादेव श्री भोले का रुद्राभिषेक तथा सेवा किसी किसी के भाग्य में होती हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं ठंडाई वितरित की गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा सुधीर बाजपाई जोगिंदर तिवारी ओम प्रकाश दीक्षित शेखर बाजपेई शैलेंद्र शुक्ला शशिकांत मिश्रा रवि मिश्रा गोविंद अवस्थी मनोज तिवारी आनंद तिवारी बिट्टू परिहार राजेश शुक्ला अरुण त्रिपाठी शिवम् मिश्रा हर्ष शुक्ला रचित तिवारी महेश मिश्रा आशुतोष अवस्थी रामजी अर्जुन ओम प्रकाश धनंजय मयंक पंडित सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×