ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला… तेजस्वी के बयान पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले

बिहार में जारी SIR को लेकर लगातार बवाल जारी है, विधानसभा के भीतर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीत तीखी बहस देखने को मिली।

बिहार में जारी SIR को लेकर लगातार बवाल जारी है, विधानसभा के भीतर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीत तीखी बहस देखने को मिली। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ” आपकी सरकार ने एक ईमानदार पत्रकार को जो ग्राउंड रियलिटी को चेक कर रहा था, उस पर आप लोगों ने FIR करा दिया।” इसी बीच सम्राट चौधरी ने  कहा आप कौन होते हैं, जिसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि आप कौन होते हो, इस पर फिर सम्राट चौधरी ने कहा, “जिसका बाप अपराधी हो गया, वो क्या बोलेगा, जिसका बाप बिहार का लुटेरा हो, वो क्या बोलेगा।”

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बायन पर दोनों ओर से हंगामा होने लगा, जिसके बाद जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा।” इसके बाद हंगामा और बढ़ गया और स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।

विधान सभा के बाहर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उससे विरोधी दल के लोग घबराए हुए हैं और वे कुछ भी कह रहे हैं। उन लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है। SIR पर साफ तौर पर उन लोगों को पूरी तरह बता दिया गया था, जब पहली सप्लीमेंट्री पर भी वही चर्चा हुई और जो फेक न्यूज है उसको बता रहे हैं। जो मतदाता मृत हैं, उनके मतों से बिहार के लोकतंत्र की स्थापना कैसे हो सकती है? जिसे मताधिकार प्राप्त है वह मत करेंगे और चुनाव जीताएंगे। जनता तय करेगी और जनता के आशीर्वाद से ही कोई भी चुनाव जीतेगा।

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार हमारे भाषण को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था। सदन में मेरे माता-पिता को गाली दी जा रही थी लेकिन मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मां-बहनों की गाली वो व्यक्ति दे रहा था। मैंने स्पीकर को आपत्ति दर्ज कराई है कि वीडियो रिकॉर्डिंग निकाली जाए। कल उपमुख्यमंत्री गाली दे रहा था, आज इनके चेले गाली दे रहे हैं। हम मुद्दे की बात कर रहे थे, सच सुनने की हिम्मत भाजपाई गुंडों में नहीं रह गई है। पहली बार देखा गया कि सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×