इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा एवं श्री अग्रसेन सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को एक विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर के अयोजन के सम्बन्ध में  एक पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए भवन परेड के समीनार हाल में किया गया। इस पत्रकार वार्ता को आईएमए की अध्यक्ष डॉ नंदिनी रस्तोगी, सचिव डॉ कुनाल सहाय, डॉ वी सी रस्तोगी, चेयरमैन कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी, डॉ. ए.सी. अग्रवाल, को चेयरमैन, कम्युनिटी वेलफेयर सब कमेटी, डॉअनुराग मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष, दीपक कुमार अग्रवाल, प्रधान मंत्री, विजय कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गगन अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल, अग्रसेन समिति, कानपुर ने संबोधित किया। श्री अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल प्रधानमंत्री दीपक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष गगन अग्रवाल एवं विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में कानपुर नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं निशुल्क देगे। निशुल्क जांचे पालीवाल डायग्नोस्टिक के सहयोग से निशुल्क की जाएगी।
आईएमए कानपुर के सचिव डॉ कुनाल सहाय ने बताया कि इस शिविर में नगर के प्रख्यात चिकित्सक जो अपनी सेवाएं देगे निम्नलिखित है…
शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. सविता रस्तोगी, डॉ. अम्बिका प्रसाद
आदित्य नरुला, डॉ. के के त्रिपाठी, डॉ. वैभव नाथ भल्ला, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. के एस गुप्ता, डॉ. राहुल ऋषि, स्त्री रोग विशेषज्ञ, टी.बी. व चेस्ट विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. किरन सिन्हा, इत्यादि लोग रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×