कानपुर महानगर सहकार भारती ने मनाया स्थापना दिवस

कानपुर। सहकार भारती का 47वां स्थापना दिवस बड़े उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सहकार भारती कानपुर महानगर द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने सहकार भारती के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सहकार भारती एक सामाजिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से समाज का आर्थिक उत्थान करना है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सिंगर ने सहकार भारती के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहकार भारती विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है, जैसे कि कृषि, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद दुबे, विशिष्ठ अतिथि शतीस कठेरिया, नीरज त्रिपाठी , दीपेंद्र सिंह सेंगर जिला अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री महामंत्री, मीडिया प्रमुख जगनायक प्रधान और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×