हम यात्रियों को बचा लीजिए…’ श्रद्धालुओं को महाकुंभ लेकर जा रही ट्रेन पर जमकर पथराव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज हो गया. पौष पूर्णिमा के दिन संगम में डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया के हजारों, लाखों श्रद्धालुओं का आना जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के जलगांव से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है. जहां सूरत से छपरा जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. जिसमें ज्यादातर यात्री प्रयागराज जाने वाले थे. महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन के पास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव होने से कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए हैं.

प्रयागराज में कुंभ मेले में यात्रा कर रहे कई यात्रियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. यात्रियों में से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें नुकसान को दर्शाया गया है और रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई है.

यात्रियों ने पथराव की घटना के बाद टूटे हुए शीशे के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं. एक यात्री ने वीडियो में  बताया कि हम सूरत से प्रयागराज के लिए निकले हैं. जलगांव से करीब 3 किलोमीटर आगे आसामाजिक तत्वों द्वारा ट्रेन पर पत्थर फेंका गया. उन्होंने पीएम मोदी से लेकर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री से यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

घटना को लेकर रेलवे की ओर से बताया गया है कि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के जलगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंककर ट्रेन की बोगी का शीशा तोड़ दिया. हादसे में किसी को चोट नहीं आई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं, DRM भुसावल ने घटना के संबंध में एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा,, “हमें ट्रेन नंबर 19045 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर पथराव की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा अफसोस है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे ऑन-ड्यूटी टिकट-चेकिंग स्टाफ द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि केवल एक बाहरी खिड़की का पैनल क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि उसी का आंतरिक पैनल बरकरार रहा. इससे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि मामले की जांच RPF द्वारा की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×