कानपुर : मामा भांजे वेज बिरियानी की अवैध दुकान पर चला नगर निगम का बुलडोजर

  • कुछ दिन पहले फूड विभाग का पड़ा था छापा
  • वेज बिरयानी और कबाब में मीट मिलाने की शिकायत मिली थी
  • वेज कबाब, बिरयानी का पका चावल, फिंगर चिप्स के सैंपल लिए गए थे
कानपुर। किदवई नगर साइड नंबर वन चौराहा स्थित मामा भांजे के नाम से चला रहे वेज बिरयानी कबाब पराठा की बन्द दुकान पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें साइन बोर्ड, टिनसेट, ग्लो साइन बोर्ड, दुकान के सामने लगे पिलर का अतिक्रमण हटाया गया।
आपको बताते चलें की कुछ दिन पहले मामा भांजे की इस वेज कबाब बिरयानी की दुकान में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। यह दुकान किसी मुसलमान व्यक्ति द्वारा संचालित है और दुकान का मालिक वेज बिरयानी और कबाब में मीट मिलाता है। जानकारी होने पर भीड़ ने भी हंगामा किया था।
भीड़ को समझाते हुए पुलिस प्रशासन ने दुकान को बंद करा दिया था। दूसरे दिन संबंधित थाने की सूचना पर खाद विभाग की टीम ने दुकान पर छापेमारी करते हुए तीन सैंपल नमूने लिए थे। जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया था। दुकान से वेज कबाब, बिरयानी का पका चावल, फिंगर चिप्स के नमूने लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×