उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे कानपुर शहरवासी, सडकों पर कम रही भीड़ 

कानपुर। भीषण गर्मी के बीच चलने वाली पछियाव गर्मी के साथ उमस का वातावरण बना रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी बढकर 27 डिग्री के आस-पास रहा। दिनभर हल्की हवा तो चलती रही लेकिन उसम से लोग परेशान रहे।
बुधवार की सुबह ही निकली तेज धूप ने दर्शा दिया था कि गर्मी से लोगों को निजात नही मिलने वाली है। साथ ही  उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के चलते बाजारो, चौराहो और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही सडको पर दिखे। कई लोग और महिलाये अपने को छाते से ढके भी दिखाई दिये। बीते दिनों हुई बारिश और पछुआ हवाओं के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है, जिसके कारण उमस हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।
वहीं अभी दो दिनों तक तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गर्मी ज्यादा हो रही है। दूसरी ओर जहां लगातार उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो रहे है तो बिजली संकट बना हुआ है। शहर में बिजली की आंख मिचौली जारी है तो स्थानीय फाल्ट भी बडी चुनौती बना  हुआ है। बीते दिनो हुई बारिश के दौरान तापमान में गिरावट आई थी लेकिन फिन तापमान बढने लगा। हवा की औसत गति पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रही। वहीं हरियाणा क्षेत्र के पश्चिमी विक्षोभ तथा पाकिस्तान से बांग्लादेश तक बने कम दबाव के कारण मौसम गतिविधियां धीमी हो गयी है। रात के तापमान में भी बढोत्तरी दर्ज की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×