कानपुर। थाना बाबू पुरवा कमिश्नरेट कानपुर नगर में दो पहिया वाहनों एवं चार पहिया वाहन व ई रिक्शा की नीलामी 10 मार्च को थाना परिसर बाबू पुरवा में होगी। इच्छुक व्यक्ति नीलामी से पूर्व नीलाम किए जाने वाले वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं और 10 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नीलामी में भाग ले सकते हैं।
