गुटखा खाने को मांगे 10 रुपये, नहीं दिए तो गुस्से से आग बबूला हो काट दिया पिता का सिर, कटा सिर लेकर पहुंचा थाने

ओडिशा में एक शख्स को गुटखे का ऐसा नशा था कि उसने इसके लिए अपने पिता की ही हत्या कर दी. आरोपी ने गुटखा खाने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे. पिता के पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से से आग बबूला हो गया और अपने पिता की हत्या कर दी. बाद में वह खुद पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने पहुंचा.

मामले को लेकर एक एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद बेटा अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर पुलिस थाने चला आया और खुद आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने बताया,’ आरोपी बेटे ने धारदार हथियार से अपने 70 साल के पिता का सिर काट दिया, जिसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर चंदुआ थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया. उसकी मां मौके से फरार हो गई. आरोपी और उसके माता-पिता के बीच तीखी नोकझोंक के बाद ये हत्या की गई.’

बारीपदा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी प्रवत मल्लिक ने बताया कि हत्या एक मामूली सी बात पर की गई. आरोपी तब नाराज हो गया जब उसके पिता ने गुटखे के लिए 10 रुपये देने से इनकार कर दिया.’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंची है और जांच जारी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×