डोनाल्‍ड ट्रंप पर खामेनेई ने साधा निशाना, बोले- वो सबसे बड़ा क्रिमिनल

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को पब्लिक के सामने आए हैं। ईद अल-मबथ के मौके पर खामेनेई ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर अमेरिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रहे। खामेनेई ने कहा कि ईरान में बीते तीन हफ्ते में हुए विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमेरिकी साजिश थी। खामेनेई ने कहा कि क्योंकि ट्रंप ने ईरान में हिंसा को बढ़ावा दिया इसलिए प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों और नुकसान के जिम्मेदार भी वही हैं।

उन्होंने ट्रंप को ईरान में हुई मौतों, नुकसान और बदनामी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रंप को ‘अपराधी’ कहा। खामेनेई ने आरोप लगाया कि ईरान में हालिया अशांति के पीछे अमेरिका की साजिश है। उन्होंने कहा कि ईरान को युद्ध में घसीटने नहीं दिया जाएगा।

अली खामेनेई ने अलग-अलग शहरों से आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हालिया दंगा एक अमेरिकी साजिश थी। अमेरिका का मकसद ईरान को हड़पना है और उसी के लिए ये सब किया जा रहा है। तेहरान को खत्म करने के लिए अमेरिकियों ने प्लान बनाया और काम किया लेकिन ईरान के लोगों ने उनकी साजिश को खत्म कर दिया।’

ईरान में दिसंबर 2025 को शुरू हुए प्रदर्शनों में ट्रंप ने आग में घी का काम किया था। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाते हुए कहा था कि ईरान के सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लो। उन्होंने अमेरिका से मदद भेजना का वादा करते हुए प्रदर्शन जारी करने के लिए कहा था। हालांकि, वो मदद कभी पहुंची नहीं बल्कि ट्रंप के भड़काने के बाद कई निहत्थे प्रदर्शनकारी सड़कों पर मारे गए। ट्रंप ने ईरान पर अटैक की धमकी तक दे दी थी लेकिन जब खाड़ी देशों ने एक सुर में जंग के लिए अपना एयरस्पेस देने से मना कर दिया तो ट्रंप पीछे हट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×