किदवई नगरआनंदेश्वर डेयरी के बाहर रखी लोहे के बेंच चोरों ने की पार

  • चोरों द्वारा बेंच पार करते घटना सीसीटीवी में हुई कैद
  • पीड़ित एनएलसी चौकी पहुंच कर दी घटना की जानकारी
कानपुर। बाबू पुरवा थाना अंतर्गत एनएलसी चौकी, किदवई नगर चौराहे के पास आनंदेश्वर डेयरी व स्वीट हाउस की दुकान के बाहर रखी हुई लोहे की बेंच चोरों ने पार कर दी और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई
सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है की चोर रात मे एक सफेद रंग की ऑटो के साथ आते हैं। फिर ऑटो में पीछे बैठा एक व्यक्ति पहले पैर से बेंच को सरकाता हैं। फिर ऑटो से उतर कर एक बार कैमरे की तरफ देखता हैं, फिर बेंच को दोनों हाथ से उठाकर ऑटो में बड़े ही आराम के साथ रख देता है और फिर ऑटो में बैठकर नौ दो ग्यारह हो जाता है।
वही दुकान मालिक ने घटना की जानकारी सीसीटीवी फुटेज सहित एनएलसी चौकी प्रभारी विमल प्रताप सिंह को दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी ने किदवई नगर चौराहे पर लगे अन्य कैमरों को चेक कराकर  कार्यवाही करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×