अयोध्या में BJP की हार और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर तमाम राजनेता तो बयानबाजी कर ही रहे हैं साथ ही संत समाज की ओर से भी इस मुद्दे पर टिप्पणियां की गयीं। इसी कड़ी में अब ताजा टिप्पणी आई है बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की। उन्होंने अयोध्या में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हिंदुत्व कभी हारता नहीं बल्कि सीखता है। हम आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने पहुँचे थे। हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया और जब वह राम मंदिर और बाद में हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँचे तब भी उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास के साथ संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने उम्मीद जताई कि राम मंदिर की तरह काशी और मथुरा में भी मंदिर बनेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा और जब तक देश हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा तब तक हम शांति से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही हमेशा सत्ता में रहेगा और सत्ता में रहने वाले पर ही उंगली उठाई जाती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी देश को तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×