बजरिया स्थित मेडिकल स्टोर में पड़ा छापा, नशीली दवाओं की अवैध रूप हो रही थी बिक्री

कानपुर। कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बजरिया स्थित मेडिकल स्टोरों में नशीली दवाई की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इसके उपरांत सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल के आदेश पर औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस बल व बीएसएफ जवानों के साथ बजरिया नाला रोड स्थित 5 मेडिकल स्टोरों में छापा मारा।
जिसमें निजामी मेडिकल स्टोर, नूर मेडिकल स्टोर, एम एस एस आर मेडिकल स्टोर, साइन मेडिकल स्टोर, फैज मेडिकल स्टोर पर छापे की कार्रवाई की गई। टीम द्वारा नूर मेडिकल स्टोर के स्वामी से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दिखाने को कहा गया पर वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। मेडिकल स्टोर को अवैध मानते हुए ड्रग विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर के अंदर मौजूद दवाओं में से चार संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं। बाकी बची हुई दवाओं को सीज किया गया है। लगभग 145210 रुपए मूल्य की दवाएं सीज की गई।
निजामी मेडिकल स्टोर में अधिक मात्रा में NRx  की दवाएं पाई गई। मेडिकल स्टोर संचालक से दवाओं के खरीदने और बेचने का बिल मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। जिसके कारण औषधि विभाग की टीम ने दवा बेचने पर रोक लगा दी। साथ ही चार दवाओं के नमूने जांच के लिए लाये गए हैं।
वही एम एस एस आर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को संचालक द्वारा रिनिवल नहीं कराया गया था। इसलिए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने बताया कि आगे की कार्यवाही सहायक आयुक्त औषध कानपुर नगर मंडल के निर्देश पर की जाएगी।
छापे की कार्यवाही औषधि निरीक्षक रेखा सचान कानपुर नगर, औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह कानपुर नगर, औषधि निरीक्षक अजय कुमार संतोषी कानपुर देहात द्वारा संयुक्त रूप से की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×